फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Policemen Killed in Guna: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती 

Tue, 17 May 2022 11:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना पर सियासत भी खूब हो रही है। इस मामले पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार कर कहा कि सही समय पर कांग्रेस कार्रवाई करती तो घटना नहीं होती।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार कर कहा कि उस समय कांग्रेस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी मुख्यालय में मीडिया के सवाल पर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने घटना पर सख्त कदम उठाया है। सरकार ने सख्ती दिखाकर न्याय दिलाया है। सिंधिया ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर पलटवार करते हुए कि जो लोग आज प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे है, वो उस समय कार्रवाई करते तो घटना नहीं होती।

बता दें गोविंद सिंह ने शिकारियों के साथ बीजेपी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और गुना बीजेपी उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह के फोटो सार्वजनिक कर शिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का संरक्षण होने के चलते पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की। गोविंद सिंह ने सभी की कॉल डिटेल निकाल कर जांच करने की बात कही हैं। गुना में शनिवार रात में पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने तीन शिकारियों का एनकाउंटर कर दिया और दो को गिरफ्तार किया है। अभी चार आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें