फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : बिना मास्क पहने गाड़ी चला रहा था पुलिसकर्मी, सवाल किया तो छीना मोबाइल

Tue, 21 Jul 2020 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक पुलिस कर्मी बिना मास्क पहने मोटरसाइकिल चला रहा था। एक अन्य वाहन सवार व्यक्ति ने जब इसे लेकर सवाल पूछ लिया तो पुलिसकर्मी ने कथित रूप से उसका मोबाइल छीन लिया और अभद्रता भी की। घटना सोमवार को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मामले में पीड़ित व्यक्ति आकाश विश्वकर्मा ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा को संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। डीआईजी ने बताया कि उन्होंने विश्वकर्मा की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इनमें से एक वीडियो में एक पुलिस आरक्षक मास्क पहने बगैर मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मी के पास ही चल रहे एक अन्य वाहन सवार की आवाज सुनाई पड़ रही है, 'अरे सर, मास्क कहां है आपका?'
विज्ञापन


पुलिस कर्मी इस सवाल के तुरंत बाद सवाल पूछने वाले व्यक्ति का वह मोबाइल छीनता दिखाई दे रहा है, जिससे उसका वीडियो बनाया जा रहा था। बता दें कि जिले में इन दिनों सरकारी कारिंदों को जगह-जगह उन लोगों से जुर्माना वसूलते देखा जा सकता है जो मास्क पहने बगैर घर से बाहर निकल रहे हैं।

इंदौर, देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है जहां प्रशासन ने इस महामारी से बचाव के उपाय अपनाने को लेकर विस्तृत आदेश जारी किया है। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्ति से मौके पर ही 200 रुपये का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें