फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मतदाताओं को जागरूक करने पुलिस ने निकाली बाइक रैली, एसपी और कलेक्टर ने की वोट करने की अपील

Mon, 22 Apr 2024 12:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में हुई कम वोटिंग से न सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि स्थानीय जिला प्रशासन भी काफी परेशान है, जिसका असर अब सेकंड फेज में न पड़े, इसके लिए कटनी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
बाइक रैली निकलते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को बाइक रैली खजुराहो लोकसभा की मुड़वारा सीट में निकली गई, जोकि एसपी कार्यालय से निकल कर शहरीय क्षेत्रों में घूम-घूम कर सभी मतदाताओं से निर्भीकता से अपने मत का प्रयोग करते हुए एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने की अपील करते दिखे।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार एसपी कार्यालय से निकलने वाली बाइक रैली में करीब एक सैकड़ा से बाइक में सवार 200 से अधिक पुलिसकर्मी और जिला पंचायत के शासकीय कर्मी शामिल दिखे, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन और स्वीप अधिकारी शिशिर गेमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ज्यादा वोट करने की अपील
सभी बाइक सवार शहर के प्रमुख मार्गों से होकर तंग गलियों तक पहुंचे और सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पुनः एसपी कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया है। इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद और कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सेकेंड फेज में होने वाले मतदान पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट का प्रयोग करने की अपील करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें