फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक की जान बचाने के लिए बाघों से भिड़ गया पालतू कुत्ता

Sat, 30 Mar 2019 12:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बाघ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मांडला जिले में एक पालतू कुत्ते ने गुरुवार शाम को जंगल में दो बाघों से अपने मालिक और मालकिन की जान बचाई है। इस जोड़े का नाम कुंजीराम यादव और फूलवती है। दोनों को बाघ ने पकड़ लिया था लेकिन उनके कुत्ते की बहादुरी के कारण उन्हें केवल खरोंचे आई हैं। वहीं इस घटना में उनका कुत्ता भी जीवित बच गया।

विज्ञापन


वन अधिकारियों ने बताया कि जोड़ा कान्हा टाइगर रिजर्व के मध्यवर्ती क्षेत्र में अपने कुत्ते के साथ गए थे। वह वहां गांव के उप सरपंच की गाय ढूंढ रहे थे। उस समय सूरज भी ढल रहा था। वो सौ मीटर चले ही थे कि उन्हें दो बाघ नजर आ गए जो उन्हें मारने के लिए तैयार खड़े थे।

गायों को खोजने की जोड़े की कोशिश खत्म हो चुकी थी और अब उन्हें अपनी जान बचानी थी। कुंजीराम पर बाघ ने पंजा मारा लेकिन तभी उनका पालतू कुत्ता बीच में कूद गया। वह जोड़े और बाघों के बीच खड़ा हो गया और भौंकने लगा। घबराए हुए बाघ पीछे हट गए। इससे जोड़े को वहां से भागने का पर्याप्त समय मिल गया।
विज्ञापन


वन अधिकारियों ने यादव और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने मीडिया को बताया, 'कुत्ते ने बाघों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।' एक अधिकारी ने कहा कि बाघ संभवत: पहली बार किसी कुत्ते को देखकर हक्के-बक्के रह गए होंगे। जंगल में मौजूद जंगली कुत्ते भौंकते नहीं हैं। इसी कारण वह चकित रह गए होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें