फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिर ध्यान दें: पातालकोट ट्रेन 29 सितंबर तक रहेगी निरस्त, पंचवेली भी तीन दिन रहेगी बंद, जानिए क्या है वजह

Sun, 10 Sep 2023 02:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पातालकोट ट्रेन कल से 19 दिनों तक निरस्त रहने वाली है। 11 सितबंर से 29 सितंबर तक पातालकोट ट्रेन सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसी तरह पंचवेली एक्सप्रेस भी तीन दिन बंद रहेगी।
विज्ञापन
पातालकोट ट्रेन कल से 19 दिनों तक निरस्त रहने वाली है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले कुछ दिनों में छिंदवाड़ा से दिल्ली जाने वाले रेल मुसाफिरों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि पातालकोट ट्रेन कल से 19 दिनों तक निरस्त रहने वाली है। 11 सितबंर से 29 सितंबर तक पातालकोट ट्रेन सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसी तरह पंचवेली एक्सप्रेस भी तीन दिन बंद रहेगी।
विज्ञापन


पातालकोट एक्सप्रेस के संबंध में रेलवे के आदेश के मुताबिक झांसी रेलवे स्टेशन में रेलवे ट्रेक का मेंटेनेंस किया जाना है जिसको लेकर इस ट्रेन को निरस्त किया गया है। सिवनी से छिंदवाड़ा होते हुए दिल्ली फिरोजपुर तक चलने वाली इस ट्रेन से हजारों लोग दिल्ली आना-जाना करते हैं। बता दें कि जबसे यह ट्रेन शुरू हुई है तब से लगातार इसका परिचालन जारी है, ऐसे में पहली बार ट्रेन रद्द हो रही है। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर छिंदवाड़ा स्टेशन से फिरोजपुर के लिए रवाना होती है, वहीं यह ट्रेन फिरोजपुर से चलकर सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर छिंदवाड़ा पहुंचती है। 

पंचवेली भी तीन दिन के लिए बंद
पातालकोट एक्सप्रेस के अलावा छिंदवाड़ा में पंचवेली ट्रेन भी तीन दिनों के लिए बंद होगी। दरअसल इसके आदेश शुक्रवार को जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक आगामी 28 से 30 सितंबर तक इंदौर से सिवनी चलने वाली ट्रेन बंद रहेगी, वहीं 29, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को सिवनी से इंदौर ट्रेन बंद रहेगी। इस बीच यात्रियों के पास इंदौर जाने का कोई साधन नहीं है, यात्रियों को सिर्फ बस या निजी वाहन पर आश्रित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें