फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: यात्री बस ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, एक मासूम की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

Mon, 12 Sep 2022 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक भैंस को बचाने के चक्कर में एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि करीब 30 मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
यात्री बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के पालर गांव में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली को यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार 30 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी भी पुलिस स्टाफ के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने बस को मोड़ा इस दौरान बस सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, बस की टक्कर से ट्राली पलट गई और भैंस की भी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी और जाम नही लगने दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी मजदूर पन्ना जिले के रैपुरा थाने के सोनमऊ खुर्द गांव से कटाई कर वापस अपने गांव पालर जा रहे थे। हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 35  महिला, पुरुष बैठे और बच्चे सवार थे। मजदूर पालर गांव में सड़क किनारे स्थित एक आटा चक्की पर गेंहू पिसाने के लिए रुके थे। कुछ लोग चक्की पर थे और बाकी लोग ट्रेक्टर ट्राली में बैठे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं, बस सवारियां लेकर दमोह आ रही थी।
विज्ञापन


घायलों में एक बच्ची आरुषी पिता शिवलाल चौधरी (5 वर्ष) निवासी सोन मऊ खुर्द रैपुरा जिला पन्ना की मौत हो गई जबकि करीब 30 मजदूर घायल हैं। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें