फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दादा का अंतिम संस्कार करने गए पोते की मौत, पिता-पुत्र की अर्थी देख शिक्षक को लगा सदमा

Mon, 12 Sep 2022 12:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

दादा के अंतिम संस्कार में गए पोते की मौत सिंध नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक प्रियव्रत सिंह राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
सिंध नदी में डूबने से युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के म्याना इलाके में एक ही दिन दादा और पोते की मौत हो गई। एक साथ पिता और पुत्र को खोने वाले शिक्षक की सदमे से तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद शिक्षक को अस्पताल में भर्ती किया गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुना के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. सरदार सिंह के पुत्र परमाल सिंह रघुवंशी का शनिवार शाम बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका पोता प्रियव्रत सिंह दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजस्थान के कोटा से गुना पहुंचा था। प्रियव्रत सिंह रविवार सुबह अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। अंतिम संस्कार कर सभी लोग वापस लौट आए। कुछ वक्त बाद प्रियव्रत अचानक घर से गाड़ी लेकर सिंध नदी पर पहुंच गया।

नदी में कम पानी देखकर वह वहां नहाने उतरा था, लेकिन रेत के अवैध उत्खनन के चलते नदी में बड़े-बड़े गड्ढे थे, नहाते समय प्रियव्रत अचानक किसी गड्ढे में फंस गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार में महज 24 घंटे में ही दादा और पोते की मौत से परिवार के लोग शोक में डूब गएं, वहीं बेटे और पिता को कुछ ही समय में खोने से शिक्षक पिता की मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रियब्रत कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें