फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सेंट रैफल्स स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

Mon, 27 Aug 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर के ओल्ड सीहोर रोड पर स्थित सेंट रेफल्स स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिर गया है। यह घटना सोमवार की है। सौभाग्य की बात यह रही कि जिस समय स्कूल की इमारत का हिस्सा गिरा उस समय वहां कोई भी मौजूद नहीं था वरना एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की वजह से स्कूल प्रबंधन ने दो दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 6 बजे के आसपास हुआ।

विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने अभी तक घटना को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए आए ऑटो वालों का कहना है कि जब वह बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे तो वहां धूल के गुबार उठ रहे थे। स्कूल शुरू होने से पहले हुए हादसे की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है और प्रबंधन से स्कूल का गेट बंद कर दिया ताकि बच्चे अंदर ना आ सकें।

जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पर दो बीम ऊपर से नीचे गिरे हैं। जिसकी वजह से वहां रखा फर्नीचर, बेंच टूट गए हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि यहां बैठक व्यवस्था थी। हालांकि कहा जा रहा है कि खाली समय में स्कूल का स्टाफ यहां बैठता था। हादसे के दो-तीन घंटे बाद स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को दो दिन के अवकाश की सूचना दी। स्कूल में कई कक्षाओं की परीक्षा चल रही थी जिसे कि आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अक्षय सिंह राठौड़ ने बीआरसी को जांच के लिए स्कूल भेजा था। उन्होंने कहा कि सुबह हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से जनहानि नहीं हुई। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां निर्माण कार्य चल रहा था। फिलहाल स्कूल प्रशासन का बयान नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें