फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna Road Accident: स्कूल जाते समय ऑटो से गिरा छात्र, सिर पर वाहन चढ़ने से हुई मौत

Mon, 14 Oct 2024 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां स्कूल जाते समय एक छात्र ऑटो से नीचे गिर गया। ऐसे में ऑटो छात्र के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्र के परिजन और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक स्कूली छात्र के स्कूल जाते समय ऑटो से गिरने से मौत का मामला सामने आया है। जहां उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के पवई के सिमरिया थाना अंतर्गत गनियारी गांव की है। जहां इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाला सुभाष सेन अपने घर से स्कूल वैन/ऑटो में बैठकर स्कूल जा रहा था। इस ऑटो में छात्र 10 से 15 (दर्जन भर से अधिक) छात्र सवार थे। जो कि ऑटो से गिर गया और चलती ऑटो उसके सिर पर चढ़ते हुए निकल गया, जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

यहां घटना के बाद ऑटो चालक भाग खड़ा हुआ। जानकारी लगने के बाद घायल बच्चे को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया ले गये पर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जहां डॉक्टर द्वारा चेकअप करने के बाद बच्चे/छात्र को मृत घोषित कर दिया गया है। बताते चलें कि घटना के बाद से इलाके में मातम, परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल, स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें