प्रदर्शन करते शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को पन्ना जिले के पवई नगर में भी विशाल शोभायात्रा जगदीश स्वामी मंदिर से नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सीएम राइज विद्यालय के पास से गुजर रही थी तभी रास्ते में मांस के टुकड़े बीच सड़क में पड़े मिले। इन्हें शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने देखा और आपत्ति जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही शोभा यात्रा को रोककर सड़क पर बैठ गए।
ये भी पढ़ें-
इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की माता टेकरी पर दादागीरी, पुजारी से मारपीट कर देर रात खुलवाया मंदिर
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी तहसीलदार प्रीति पंथी मौके पर पहुंची और नगर पंचायत से पानी टैंकर बुलवाकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के सहयोग से साफ-सफाई करवाई गई। आश्वासन दिया गया कि जिस किसी असामाजिक तत्व द्वारा यह कृत्य किया गया है, उस पर कार्रवाई की जाएगी, तब कहीं जाकर आक्रोशित लोग माने। साथ ही कड़े शब्दों में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो पवई नगर सहित पूरा जिला बंद किया जाएगा।