मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मंडराए पर बुल्डोजर चलाने का मामला सामने आया है। यहां पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 26 पुराना पन्ना बीड़ी कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को गिराया जा रहा है। बीते रोज मुस्लिम समाज के कुछ लोगों की शिकायतों और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की प्रतिक्रिया के बाद तहसीलदार ने कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- एसीपी हिमांशु कार्तिकेय जीप पर लटके, वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप
20 सालों संचालित
मामले में मदरसा के सदस्य जाकिर अली और मोहम्मद नसीम बताते हैं कि यह मदरसा पिछले 20 सालों से संचालित हो रहा था। पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था और मदरसा पंचायत की इजाजत से बनाया गया था। अब यह क्षेत्र नगर पालिका के अधीन आ गया है।