फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट

Sat, 20 Sep 2025 11:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

6 हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं जिनका कुल वजन 2.53 कैरेट है, जिसमें सबसे बड़ा हीरा 0.79 कैरेट का है। शेष दो हीरे ऑफ-कलर के हैं। सभी हीरे महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिए हैं जिन्हें आगामी नीलामी में बेचा जाएगा। रचना की मेहनत से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रचना गोलदार को मिले हीरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले में एक बार फिर हीरे की चमक ने एक मजदूर महिला की किस्मत बदल दी। बड़गड़ी गांव की निवासी रचना गोलदार को हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर लगाई गई खदान क्षेत्र हजारा मुद्दा में एक हफ्ते के भीतर 8 हीरे मिले हैं।

विज्ञापन


हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन 8 हीरों में से 6 नग जेम्स क्वालिटी के हैं, जिनका कुल वजन 2.53 कैरेट है। इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है। इसके अलावा, दो हीरे ऑफ-कलर के हैं। इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा। रचना की लगन और कड़ी मेहनत का फल मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े- ब्यौहारी में सचिव पुत्र का तालाब में मिला शव, एक दिन पहले हुआ था लापता
विज्ञापन


महिला रचना ने बताया कि वो बड़गदी गांव की रहने वाली है। उनको जो हीरे मिले हैं वो छोटे-छोटे आठ हीरे हैं। ये ककरू में मिले हैं। सभी हीरे मैंने हीरा कार्यालय में जमा कर दिए हैं। वैसे भी मेरे घर पर हर समय कोई रहता नहीं है, इसलिए हीरे जमा करा दिए हैं वहां सुरक्षित रहेंगे। रचना ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे नौकरी करते हैं और एक बेटी की शादी हो चुकी है। रचना ने कहा कि हीरे मिलने की बहुत खुशी है। आगे भी हीरे की तलाश जारी रखेंगी। अभी हीरे की नीलामी में जो कीमत मिलेगी उससे घर के हालात सुधरेंगे। 
विज्ञापन


हर तीन महीने में होती है नीलामी
बता दें कि हीरा मिलने के बाद नीलामी की प्रक्रिया होती है, जहां हीरे की सही कीमत तय होती है। इसके बाद सरकार नीलामी की अंतिम कीमत से 12 प्रतिशत काट लेती है। बाकी की राशि हीरा खोजने वाले को दे दी जाती है। हर तीन महीने में ये नीलामी कराई जाती है। गुजरात, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और अन्य राज्यों से बड़े व्यापारी इसमें शामिल होते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें