फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना में सास ने पार की क्रूरता की हद: मामूली विवाद में गर्भवती बहू की कुदाली से की हत्या, इस गांव का है मामला

Sat, 21 Mar 2026 12:23 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले में 7 माह की गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए सास को गिरफ्तार किया है। घरेलू विवाद के चलते कुदाली से वार कर बहू की हत्या की गई। पढ़ें रिश्तों को शर्मासार करने वाली यह खबर
विज्ञापन
आपसी विवाद अवकलन के चलते सास ने 7 माह की गर्भवती बहू की कुदाली मारकर की हत्या आरोपी सास गिरफ्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना पन्ना जिले से सामने आई है, जहां एक सास ने ही अपनी गर्भवती बहू की निर्मम हत्या कर दी। मामला सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत ग्राम पडवार का है, जहां 7 माह की गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली घरेलू विवाद के चलते सास ने ही बहू की कुदाली से वार कर हत्या कर दी। आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आपसी विवाद और कलह के चलते की हत्या
दरअसल, 14 मार्च को ग्राम पडवार निवासी शिक्षक दयाराम साहू ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी नीता साहू घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला मृत पाई गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया।

सास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को तेज किया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। लगातार पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक मृतका की सास पर गहराता गया। पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri: बुंदेलखंड का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां डाकू भी झुकाते थे सिर; हर साल बढ़ रही है माता की चट्टान
विज्ञापन


आरोपी सास ने बताया कि घरेलू विवाद और आपसी कलह के चलते गुस्से में आकर उसने बहू पर कुदाली से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुदाली भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें