फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: आउटसोर्स बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत, सुधार कार्य के लिए खंभे पर चढ़ा था युवक

Sun, 30 Jul 2023 02:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

बिजलीकर्मी सीहोर के नौगांव के जोड़ के पास खंभे पर बिजली सुधार कार्य कर रहा था। तभी अचानक करंट लगने से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंभे पर चढ़े आउटसोर्स बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मामला आष्टा विकासखंड के बापचा बरामद गांव स्थित नौगांव जोड़ के पास का बताया गया है। वहीं, बिजली कंपनी के अधिकारी जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन इसके पूर्व भी इस तरह के आउटसोर्स कर्मचारी हादसे का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़लिया निवासी मनोज कुमार उम्र 28 साल बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में पिछले करीब तीन साल से कार्यरत था। शनिवार को वह नौगांव के जोड़ के पास खंभे पर बिजली सुधार कार्य कर रहा था। तभी अचानक करंट लगने से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे आष्टा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अधिकारी जांच के बाद वास्तविक स्थिति सामने आने की बात कहकर बच रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें