फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नारे लगाने से महिलाएं लाड़ली या बहना नहीं हो जाएंगी : कमलनाथ

Sun, 30 Jul 2023 01:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कमल नाथ ने कहा कि  हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की है, जो अब खतरे में है। देश के अलग-अलग राज्यों में भाषा, धर्म, जाति के नाम पर बांटा जा रहा है।  मणिपुर में पहले से इस जाति के आधार पर हिंसा हो रही है।
विज्ञापन
संवाद मेें विचार रखते कांग्रेस नेता - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को इंदौर में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे सिर्फ 10 प्रतिशत अपराध ही सामने आते हैं। ज्यादातर केस दर्ज ही नहीं होते। मध्य प्रदेश महिला अपराधों के मामले में नंबर वन है। सिर्फ नारे लगाकर महिलाएं लाड़ली या बहना नहीं हो पाएंगी। महिलाओं को चप्पल, छाते बांटे जा रहे हैं। क्या मध्य प्रदेश का मतदाता बिकाऊ है। कई सरकारी योजनाएं कागजों पर अच्छी लगती हैं, लेकिन जमीन पर फेल हो जाती हैं। भाजपा सरकार को चुनाव के समय ही सारी योजनाएं याद आ रही हैं।

विज्ञापन


इंदौर शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित 'महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव की अहमियत' विषय पर आयोजित संवाद में कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की है, जो अब खतरे में है। देश के अलग-अलग राज्यों में भाषा, धर्म, जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। मणिपुर में पहले से इस जाति के आधार पर हिंसा हो रही है। इससे देश की छवि धूमिल हुई है। 

पुलिस प्रशासन संवेदनशील हो : दिग्विजय
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस को संवेदनशील होना पड़ेगा। न्यायपालिका को सख्त एक्शन लेना चाहिए। निर्भया कांड के बाद पॉक्सो कानून लाया, लेकिन कुछ पार्टी के लोगों ने उसे बदलने का प्रयास शुरू कर दिया है। यह दर्शाता है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या मानसिकता है।
विज्ञापन

मणिपुर की घटना पर राष्ट्रपति संज्ञान लें : कन्हैया कुमार
संवाद के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रतिभा पाटिल देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं, अमेरिका में कभी महिला राष्ट्रपति नहीं बनीं। हमारे देश में अभी महिला राष्ट्रपति है, लेकिन उनके होने के बावजूद मणिपुर में महिलाओं के साथ घटना हो गई। इस मामले राष्ट्रपति को संज्ञान लेना चाहिए था। संवाद में महिलाओं के सवालों के जवाब भी कांग्रेस नेताओं ने दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें