फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: जयसिंह नगर में छुही की अवैध खदान धंसने से एक ग्रामीण की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

Tue, 14 Feb 2023 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

जयसिंह नगर तहसीलदार मीनाक्षी बंजारे ने बताया कि गांव से चार लोग वहां छुही मिट्टी निकालने गए थे। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा कर उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी पहड़िया में अवैध मिट्टी खदान से छुही निकालते समय मिट्टी धसकने से तीन ग्रामीण दब गए। उनमें से एक व्यक्ति की वहीं मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त अवैध खदान में काफी दिनों से खुदाई कर चल रही थी। इस वजह से हादसा हुआ है। छुही निकालने के दौरान पहाड़ दरकने से तीन ग्रामीण दब गए। इस हादसे में 55 वर्षीय मातादीन चौधरी की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल देवरी निवासी दद्दनी कोल (40) और ठेंगरहा निवासी मुन्नी बाई (40) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंह नगर में भर्ती कराया गया है।

जयसिंह नगर तहसीलदार मीनाक्षी बंजारे ने बताया कि गांव से चार लोग वहां छुही मिट्टी निकालने गए थे। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा कर उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पता चला है कि उक्त अवैध खदान में काफी समय से खुदाई का काम किया जा रहा है। इसकी जानकारी खनिज अमले और स्थानीय थाना पुलिस को थी। लेकिन सब कुछ जान कर भी पुलिस और खनिज अमला अनजान बने रहे। इसकी वजह से यह हादसा हुआ।

कुछ दिनों पहले ही धनपुरी में बंद पड़ी कोयला खदान में सात लोगों की मौत का मामला सामने आया था। उसके बाद कालरी प्रबंधन और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कई बंद कोयला खदानों के मुहाड़ों को  बंद कराया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें