फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीनिया के आतंकी हमले में मध्यप्रदेश लहूलुहान

Mon, 23 Sep 2013 03:16 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कीनिया की राजधानी नैरोबी के मॉल में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 68 हो गई है। मरने वालों में 6 भारतीय हैं जिनमें इंदौर का 8 साल का प्रमांशु जैन और घायलों में खंडवा की एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


आखों के सामने खो दिया बेटे को
इंदौर के मनोज जैन का परिवार हमले के वक्त संडे आउटिंग पर मॉल में था। उनका आठ साल का बेटा प्रमांशु भी गोलियों का शिकार हो गया। मनोज की पत्नी मुक्ता जैन व बड़ी बेटी 12 वर्षीया पूर्वी जैन भी हमले में जख्मी हो गए। डेढ़ साल तक इंदौर में पोस्टिंग के बाद मनोज जैन दो माह पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा की नैरोबी ब्रांच में तबादले पर गए थे।

खंडवा की शोभना को लगी दो गोलियां
इस आतंकी हमले में खंडवा की शोभना दीक्षित भी घायल हैं। उन्हें दो गोलियां लगी हैं और फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के वक्त वे अपने स्टूडेंट के साथ मॉल में थी। शोभना नैरोबी के एक कॉलेज में हिंदू धर्म की लेक्चरर हैं। इस घटना के बाद उनके परिवार वाले चाहते हैं कि शोभना वापस भारत लौट आंए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें