फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: जन्माष्टमी पर कैदियों को सजा में 30 दिन की छूट, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया एलान

Mon, 30 Aug 2021 03:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने जन्माष्टमी के मौके पर जेलों में बंद कैदियों को उनकी सजा में 30 दिन का क्षमादान देने की घोषणा की है। भोपाल में जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद यह एलान किया गया। 
 
विज्ञापन
Narottam Mishra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को सजा में 30 दिन के क्षमादान का एलान किया है। यह क्षमादान उन बंदियों को नहीं मिलेगा, जो दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के दोषी हैं। 

विज्ञापन


भोपाल सेंट्रल जेल में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह घोषणा की। पत्रकारों से चर्चा में मिश्रा ने बताया कि यह राहत उन बंदियों को नहीं मिलेगी, जो बलात्कार जैसे जघन्य मामलों के दोषी हैं। 

जन्माष्टमी पर बंदियों को फलाहार व पकवान मिलेगा
मिश्रा ने बताया कि हर साल प्रदेश की जेलों में उपवास रखने वाले बंदियों को फलाहार और अन्य बंदियों को पकवान दिया जाएगा। भोपाल सेंट्रल जेल में कैंटीन को जल्द फिर शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जेल के बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग व भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन


10 हजार कैदियों को मिलेगी जमानत
गृह मंत्री मिश्रा ने यह भी कहा कि 10,000 कैदियों की जमानत के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा है। इसके अलावा 5000 कैदियों को पैरोल भी दिया जाएगा। 

जेल में रहा हूं, किसी भी तरह बाहर जाना चाहता है बंदी
नरोत्तम मिश्रा जेल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं राजनीतिक कारण से किसी न किसी रूप में जेल में रहा हूं, इसलिए मैं जेलों के बारे में थोड़ा बहुत जानता हूं। जो जेल में आ जाता है जिसे सजा हो जाती है, उसमें काफी छटपटाहट रहती है। वह अज्ञात आशंकाओं में झूलता रहता है और किसी भी तरह बाहर जाना चाहता है।

सेंट्रल जेल में वाटर कूलर लगेंगे
भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कार्यक्रम में कहा कि सांसद निधि से सेंट्रल जेल में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। वार्ड में जितने कैदी होंगे, उनकी संख्या के अनुसार वाटर कूलर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें