विंध्य क्षेत्र की यात्रा का समापन
- फोटो : अमर उजाला
निवाड़ी में मंच से जनता को संबोधित करते हुए एमपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले, आज हम महिला आरक्षण की बात करते हैं तो कांग्रेस झूठा विरोध लेकर आई है। इनका स्टैंड ओबीसी के विरोध का है। यह कभी ओबीसी के पक्ष में नहीं है। ध्यान रखना कांग्रेस जाने के बाद कभी आती नहीं है।
भूपेंद्र यादव बोले, बंगाल में 1970 में गई वापस नहीं आई, उड़ीसा में 1990 में गई वापस नहीं आई। तमिलनाडु में गई वापस नहीं आई, 1990 के बाद उत्तर प्रदेश में गई वापस नहीं आई। कांग्रेस मध्यप्रदेश से भी चली गई है, सपने देखना बंद करो दिग्विजय जी वापस नहीं आने वाली। मध्यप्रदेश में वोट हमको ज्यादा मिले थे, गलती से सीट इनके पास ज्यादा आ गई थी। इन्होंने डेढ़ साल में फर्जी मुकदमे लिखाए, खूब भ्रष्टाचार किया। इनका सरकार में आने का एक ही उद्देश्य है, सनातन को मिटाना।
कांग्रेस के लोग बहुत गारंटी बांट रहे हैं, कभी 11 गारंटी और कभी पांच गारंटी। लेकिन मंच से कभी कमलनाथ यह नहीं कहते हैं कि मैं दिग्विजय की गारंटी लेता हूं और दिग्विजय कभी यह नहीं कहते कि मैं कमलनाथ की गारंटी लेता हूं, जो आपस में एक दूसरे की गारंटी नहीं ले सकते हैं वह फेक गारंटी कार्ड लेकर आ रहे हैं। यह गारंटी कार्ड लेकर कर्नाटक में भी गए हिमाचल प्रदेश में भी गए, हिमाचल के मुख्यमंत्री कह रहे हैं वह गारंटी कार्ड मेरा नहीं था। हमारी एक ही गारंटी है मोदी है तो मुमकिन है।
जो सत्य के साथ भगवान राम को नहीं जीत सके, छल के साथ हरण करने का काम करते हैं कांग्रेस का ओबीसी राग झूठा है। यह इतनी तेज है इनको हवा लग गई की इंडिया का सनातन विरोध पकड़ा जाएगा, कांग्रेस इतनी सच्ची है तो इंडिया का गठबंधन क्यों नहीं तोड़ देती। कांग्रेस कह दे कि हम सनातन वालों के साथ नहीं है, स्टेटमेंट देने में क्या बुराई है, उनकी नीति कुछ और नियत कुछ और है।