फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari Crime: मुंहबोला भाई नाबालिग के साथ 1 साल से कर रहा था दुष्कर्म,प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत

Fri, 07 Apr 2023 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

Niwari Crime: मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग युवती का रिश्ते में भाई लगता है। दुष्कर्म के बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई थी। प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। रिश्ते में भाई लगने वाले ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ एक साल से लगातार गलत काम कर रहा था। ऐसे में लड़की प्रेग्नेंट हो गई और पीड़िता की प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। सूचना पर निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निवाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता का रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। सात महीने बाद जब पता चला तो दुष्कर्मी भाई ने गर्भपात की दवा खिला दी। इससे नाबालिक को ब्लीडिंग हो गई। परिजन लड़की को जिला अस्पताल निवाड़ी ले गए, वहां डाक्टरों ने डिलीवरी कराई। नवजात प्रीमैच्योर था, हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, शुक्रवार सुबह नवजात की मौत हो गई।

लड़की के बयान के आधार पर निवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि पीड़िता अपनी बड़ी बहन और दादी के साथ घर पर रहती है। माता-पिता बाहर मजदूरी कर रहे थे। पीड़िता के चाचा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विजय कुशवाहा का घर पर आना-जाना था। उसने बहला-फुसलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया, पिछले एक साल से वह लगातार पीड़िता का यौन-शोषण कर रहा था। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


गर्भपात की दवा खिलाई...
जांच में जब आरोपी को जानकारी लगी की लड़की गर्भवती है तो उसने गर्भपात की दवा लाकर लड़की को दे दी। पांच में से तीन गोली लड़की खा चुकी थी, जिससे लड़की को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों को प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी नहीं थी। वह हालात बिगड़ते देख लड़की को निवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है और डिलीवरी होगी। रात करीब 10 बजे लड़की ने प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया। इस पर बच्चे को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, किंतु उसकी सुबह मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

इस पूरे मामले में निवाड़ी महिला थाना प्रभारी रजनी राजावत ने बताया कि निवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य से जानकारी मिली कि एक अविवाहित बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस पर हम लोगों ने पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा और विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें