फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नीमच में इंसानियत शर्मसार, छत पर मरणासन्न हालत में मिली महिला; भयावह स्थिति देख प्रशासन भी हो गया सन्न

Sat, 18 Apr 2026 01:53 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच के इंदिरा नगर में एक महिला को अमानवीय हालात में घर की छत पर मरणासन्न अवस्था में पाया गया। चार-पांच साल से अलग-थलग रह रही महिला की हालत देख प्रशासन भी हैरान रह गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम, साथ में परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच के इंदिरा नगर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। भगवानपुरा रोड स्थित एक घर की छत पर 40 वर्षीय महिला सीमा सोनी मरणासन्न हालत में मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने देखा कि महिला अर्धनग्न अवस्था में, भीषण गर्मी में एक टूटी खाट पर पड़ी थी। हालत इतनी दयनीय थी कि वह कंकाल जैसी दिख रही थी।
विज्ञापन


चार साल से नहीं देखा था किसी ने
पड़ोसियों का कहना है कि सीमा पिछले चार-पांच वर्षों से घर से बाहर नहीं निकली थी। लोगों को लगा कि वह शायद कहीं चली गई है, लेकिन वायरल वीडियो ने घर की भयावह सच्चाई उजागर कर दी। टीम के पहुंचते ही महिला ने दबी आवाज में सिर्फ 'खाना' मांगा, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘जनता देगी जवाब’
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का तर्क, प्रशासन की सख्ती
पति अजीत सोनी ने दावा किया कि पत्नी डिप्रेशन में है और घर में निर्माण कार्य के चलते उसे छत पर रखा गया था। हालांकि, प्रशासन पति के दावों से संतुष्ट नहीं है। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी दीपिका नामदेव ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें