फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch: स्टेशन पर लगे पुराने इंजन को शिफ्ट करने के दौरान टूटी क्रेन की चेन, एक मजदूर गंभीर घायल

Wed, 01 May 2024 10:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

स्टेशन पर लगे पुराने इंजन को शिफ्ट करने के दौरान क्रेन की चेन टूट गई। इस दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
नीमच रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर स्टेशन के बाहर लगे पुराने इंजन को क्रेन की मदद से शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन की चेन टूट गई, जिससे एक मजदूर इंजन के नीचे दब गया। उसका एक पैर टूट गया और दूसरे पैर में चोट आई है। फिलहाल, घायल मजदूर का नीमच के निजी चिकित्सालय में इलाज जारी है। 

विज्ञापन


रतलाम रेल मंडल द्वारा अमृत योजना के तहत नीमच रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिसको लेकर नीमच स्टेशन के बाहर लगे पुराने इंजन को बुधवार दोपहर क्रेन की मदद से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। इंजन को एक्स शिफ्ट करने के दौरान क्रेन की चेन टूट गई, जिससे शिफ्टिंग कार्य में लगा मजदूर हिमांशु पिता लालचंद जो की उत्तर प्रदेश का रहने वाला है इंजन के नीचे दब गया। जिससे उसके दोनों पैर में चोट आई, जिसे तुरंत नीमच के निजी चिकित्सालय के भर्ती करवाया गया।

डॉक्टर ने बताया कि हिमांशु के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि दूसरे पैर में चोट आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया। यदि युवक इंजन में दब जाता या और कोई गम्भीर स्थिति बनती तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल, युवक का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें