उत्तर भारत में इन दिनों नवरात्रि व दुर्गा पूजा चल रही है। शक्ति की आराधना की जा रही है। देवी मंदिरों में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं तो पंडालों में भी माता प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। इस बार कुछ स्थानों पर इतनी सजीव प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं कि लोग टकटकी लगाकर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी माता की इन प्रतिमाओं के फोटो वायरल हो रहे हैं और लोग हतप्रभ होकर कलाकार की कला को धन्यवाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के बरहटा में माता की ऐसी ही प्रतिमा विराजित की गई है जिसे देखकर लगता है कि सौम्य स्वरूप में माता साक्षात विराजित हैं। आदर्श दुर्गा मंडल द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले के कलाकार पवन ने यह आकर्षक प्रतिमा बनाई है। इसी तरह छिंदवाड़ा के पास सारना में माता के बाल स्वरूप की सुंदर प्रतिमा विराजित है जिसे देखने लोग पहुंच रहे हैं।