फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: तवानगर के जंगल में शिकारियों ने बंदूक से किया सांभर का शिकार, भागते समय पुलिस से हुआ सामना

Wed, 21 May 2025 04:00 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

तवानगर के जंगल में शिकारियों ने सुबह एक सांभर का गोली मारकर शिकार किया। पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ हुई, लेकिन शिकारी फरार हो गए। मौके से चाकू और मृत सांभर मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है, अज्ञात शिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम-इटारसी वनपरिक्षेत्र के अंर्तगत तवानगर के जंगल में बुधवार सुबह 6 से साढ़े 6 बजे के बीच शिकारियों ने बंदूक से गोली मारकर सांभर का शिकार किया। इस दौरान शिकारी और पुलिस जवानों का सामना भी हुआ, लेकिन हथियारों से लैस शिकारी जंगलों के रास्ते भागने में सफल हुए। वन विभाग की टीम शिकारियों की तलाश में जुट गई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज की तलाश टीम कर रही है।

विज्ञापन


इटारसी वनपरिक्षेत्र के रेंजर महेन्द्र गौर ने बताया कि सुबह पुलिस से सूचना मिली थी कि तवानगर सड़क पर आयुध निर्माणी फैक्ट्री पानी की टंकी के पास कुछ शिकारी हथियार के साथ जंगल क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। शिकारी बुधवार सुबह 6 से साढ़े 6 बजे के लगभग जंगल मे घूम रहे हैं। पुलिस टीम को शिकारियों ने अपशब्द भी बोले थे। तीन शिकारी एक कार में सवार थे। शिकारी टीम को देख जंगल की तरफ भाग गए और फिर मौका पाकर कार में सवार होकर जंगल से भाग निकले।

ये भी पढ़ें - पर्यटक स्थलों पर पहुंचने लगे इंदौरी, बारिश होने से बह निकले झरने, पुलिस ने तैनात की सुरक्षा टीमें
विज्ञापन

 
शिकारियों के भागने के बाद जंगल में जांच की गई तो मौके पर एक सांभर मृत अवस्था में पड़ा मिला। शिकारियों ने सांभर की गोली मारकर शिकार किया था। मृत सांभर के गले को धारदार हथियार से काटा गया था। मौके पर ही दो चाकू खून में सने मिले हैं। सांभर के शव को बाघदेव वन चौकी लाया गया है। डॉक्टर द्वारा मृत सांभर का पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद अंतिम संस्कार अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट जज की संख्या 85 करने भेजा प्रस्ताव, चीफ जस्टिस कैत विदाई समारोह में हुए भावुक, कहा-मैं खुली किताब
 
शिकारियों की तलाश के लिए नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज की जांच की जा रही है। इस मामले में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के सबंध में डीएफओ मयंक गुर्जर ने बताया कि गश्त पर पुलिस थी, उन्होंने सर्च से सर्च करते हुए शिकारियों को देखा। शिकारियों और पुलिस का विवाद भी हुआ। पुलिस द्वारा वन विभाग को घटना की जानकारी दी। शिकारियों ने एक सांभर का गोली मारकर शिकार किया, लेकिन वन टीम को देख शिकारी भाग खड़े हुए। सामना पुलिस से हुआ था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें