मध्य प्रदेश के राउरकेला से गिरफ्तार किए गए तीन आतंकियों के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से एक आतंकी महबूब की मां को यह पता था कि उसका बेटा आतंकवादी है। इन आतंकियों को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मध्य प्रदेश पुलिस इन आतंकियों को पेशी के लिए भोपाल लेकर आई थी। इसी दौरान पूछताछ में पता चला की आंतकी की मां नजमा को पता था कि उसका बेटा आतंकी है। इतना ही नहीं बिजनौर ब्लास्ट में घायल हुए आतंकी ने महबूब की मां से कहा था कि वह बिना किसी को बताए ओडिशा पहुंचे जाए जिसके बाद आतंकी साकिर खंडवा उसे लेकर ओडिशा पहुंचा था।
जब पुलिस ने उसके नजमा के बारे में पूछताछ की तो उसके ससुराल वालों ने बताया कि वह किसी काम से महाराष्ट्र में अपने मायके चली गई है। जब 6 महीने के भीतर ही अपने पति शेख इस्लाम की मौत पर भी वह वापस नहीं लौटी तो पुलिस ने उसकी जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा कर दी थी। फिलहाल नजमा पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।