फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में सक्रिय है यह अनोखा चोर, चुराता है केवल बाल्टी, मग और खाना

Mon, 01 Apr 2019 11:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आपने हमेशा चोरों को घर से कीमती सामान, पैसा और गहने ले जाते हुए देखा और सुना होगा। मगर क्या आपने कभी किसी चोर को घर से बहुमूल्य सामान की बजाए केवल बाल्टी, मग और खाना चुराते हुए देखा या सुना है। शायद नहीं। मगर मध्यप्रदेश के भोपाल में आजकल एक ऐसा ही संदिग्ध चोर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


यह चोर पहले एक घर में जाता है और वहां से बाल्टी और मग चुरा लेता है। उसके बाद दूसरे घर में जाता है और वहां छत पर नहाता है और अपने पुराने कपड़े वहीं छोड़ देता है। इसके बाद तीसरे घर में जाकर वहां से खाना चुराता है और छत पर खाना खाने के बाद निकल जाता है।

यह चोर अबतक ऐसा भोपाल के 10 घरों में कर चुका है। पुलिस इस संदिग्ध चोर की तलाश कर रही है। एक स्थानीय नागरिक राशी सधवानी ने बताया कि चोर ने उनके पड़ोसी के घर से बाल्टी और मग चुराया। फिर उनकी छत पर उससे नहाया और अपने पुराने कपड़े छोड़ गया। इसके बाद दूसरे घर में गया और वहां से खाना चुराया। छत पर खाना खाने के बाद भाग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस चोर को पकड़ने के लिए कहा है। उनका कहना है कि उनके पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है जिसमें चोर की तस्वीर कैद हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह ऐसी छोटी-मोटी बातों के लिए एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें