उमरिया में एक युवक को उधार दिए पैसे वापस मांगना महंगा पड़ गया। पैसे मांगने पर नाराज पति-पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक से 15 हजार रुपये उधार लिए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उधारी के पैसे मांगना जय प्रकाश पाटकर को महंगा पड़ गया। दंपत्ति ने पैसे मांगने घर पहुंचे युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक जयप्रकाश पाटकर ने आरोपी शिवकुमार को 15000 रुपये उधार दिए थे। वह पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहा था, शिव कुमार वह बाहर कमाने चला गया। लेकिन मृतक बार-बार आरोपी शिव कुमार के घर जाकर उसकी पत्नी सुलोचना से अपने पैसे वापस मांग रहा था। ना मिलने पर गाली-गलौज भी करता था।
विज्ञापन
नाराज होकर दोनों पति पत्नी ने जय प्रकाश से बदला लेने की योजना बनाई और 17 जनवरी 2023 को सुलोचना ने जयप्रकाश को पैसा ले जाने की बात कह कर घर में बुलाया। उसी दौरान आरोपी शिव कुमार ने उसे कुल्हाड़ी से उसे मौत के घाट उतार दिया।