केंद्रीय मंत्री मेला ग्राउंड से ओरछा की बेतवा नदी पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 680 करोड़ की लागत से 550 किलोमीटर बनने वाली 18 सड़क परियोजनायों का शिलान्यास करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को ओरछा में स्थित विश्व प्रसिद्ध रामराजा सरकार के मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह पारंपरिक परिधान धोती कुर्ता पहने नजर आए। उन्होंने मंदिर के बाहर दर्शनार्थियों का अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री मेला ग्राउंड से ओरछा की बेतवा नदी पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 680 करोड़ की लागत से 550 किलोमीटर बनने वाली 18 सड़क परियोजनायों का शिलान्यास करेंगे। मेला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। गडकरी के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र खटीक, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव सहित निवाड़ी भाजपा विधायक अनिल जैन भी पहुंचे हैं।