फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मुरैना की कृषि मंडी में किसानों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, फायरिंग

Mon, 30 Nov 2020 10:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
विज्ञापन
मंडी में फायरिंग करता शख्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों के बीच फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बाहुबलियों ने कृषि उपज मंडी में कई राउंड फायरिंग की। घटना में एक किसान घायल हो गया है। वहीं इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


यह घटना सरायछौला थानाक्षेत्र के पिढ़ावली गांव के कृषि उपज मंडी में घटित हुई। यहां एक बाहुबली फायरिंग करने लगा। मुरैना कृषि उपज मंडी में पिढ़ावली सहकारी संस्था रविवार को समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद कर रही थी। इसी बीच टोकन वाले किसानों में जबरदस्ती बाजरा तुलवाने को लेकर विवाद हो गया।


किसानों के बीच विवाद बढ़ता गया और इस दौरान एक बाहुबली गोली चलाकर अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया। फायरिंग करते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ नेता पहुंच गए हैं। मौके से दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं फायरिंग में एक किसान घायल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें