फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के घर के आगे दलित को बाइक चलाना पड़ा भारी, जमकर की पिटाई, चार गिरफ्तार

Mon, 25 Jun 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
विज्ञापन
dayaram ahirwar
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से दलित को पीटे जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले से लगभग 60 किलोमीटर दूर धरमपुरा में 30 वर्षीय दलित को सिर्फ इसलिए उंची जाति के लोगों ने पीट दिया क्योंकि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरपंच के बड़े भाई के घर के पास से गुजर गया। 
विज्ञापन


दलित व्यक्ति का बाइक पर सवार होकर सरपंच के बड़े भाई के घर के सामने से निकलना सरपंच के भाइयों को इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के तीन भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

 पीड़ित दयाराम अहिरवार ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से बाजार जा रहा था। रास्ते में हेमंत कुर्मी का घर भी पड़ा था। जब वह बाजार से वापस लौट रहा था तब उसके आदमियों ने उसे रोका और मारने लगे। उन्होंने मारते हुए उसे कहा कि अगर वह फिर से मोटरसाकिल से सवार होकर उसके घर से निकलेगा तो वह उसे मार देंगे।  दयाराम ने कहा कि उनलोगों ने उसे जाति का नाम लेकर गालियां भी दीं।  
विज्ञापन


देरी पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक झा ने आज बताया कि 21 जून को पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सरपंच के बड़े भाई विनोद कुर्मी ने अपने दो भाइयों और पड़ोसी दिनेश यादव के साथ मिलकर सामूहिक तौर पर दलित शख्स दयाराम की कथित तौर पर इसलिये पिटाई कर दी क्योंकि वह उनके घर के सामने से बाइक पर सवार होकर निकल रहा था।

झा ने बताया कि पीड़ित दयाराम ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। घटना का वीडियो भी 23 जून को वायरल हुआ जिसमें सरपंच हेमंत कुर्मी का भाई विनोद कुर्सी पर बैठा है और वह जमीन पर बैठे दयाराम के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर कल रात गांव से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें