फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्मी बाबा के 'आदेश' पर करोड़ों का बंगला सौंप देते थे कारोबारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 25 Jun 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म करने वाले एक और ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाबा के खिलाफ थाने में दुष्कर्म और हेराफेरी के कई मामले दर्ज हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे इंदौर से गिरफ्तार किया। वह अपने किसी भक्त के साथ कार से उज्जैन भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, त्रिलोकीनाथ उर्फ आदेश बापू मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों, विधायकों, भूमाफियाओं, तस्करों और पुलिस के कई बड़े अफसरों से भी उसके संबंध हैं। वह पुलिस के अधिकारियों को उनकी मनचाही पोस्टिंग का झांसा देता था और उनसे तंत्र क्रिया करवाकर मोटी रकम ऐंठता था। उसके संपर्क में डीआईजी, एसपी, डीएसपी और एआरटीओ सहित कई बड़े अफसर थे। 

इस बाबा ने अपने ढोंग का जाल इस तरह फैलाया हुआ था कि उसके एक इशारे पर भक्त करोड़ों का बंगला, गाड़ियां और कैश उसे सौंप देते थे। इतना ही नहीं, बड़े-बड़े कारोबारी भी इस बाबा के लिए फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधा मुहैया कराते थे। 
विज्ञापन


दरअसल चंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक कारोबारी की पत्नी ने त्रिलोकीनाथ के खिलाफ कार की हेराफेरी का मामला दर्ज कराया था। महिला की शिकायत पर शनिवार रात लसूड़िया पुलिस ने उसे उज्जैन भागते समय गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कई महिलाएं भी थाने पहुंच गईं और बाबा पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया। 

एक 53 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले वो अपनी शारीरिक पीड़ा लेकर बाबा के आश्रम गई थी। पहले तो बाबा ने मंत्रों से उसका इलाज किया, लेकिन बाद में उसने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को खिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं, महिला का ये भी कहना है कि बाबा के बेटे छुटकीनाथ ने उसका वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें