फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया, भरी सभा में गृह मंत्री के लिए कहे अपशब्द

Thu, 29 Jun 2023 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

 कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर आपत्तिजनक बयान दिया है। बरैया ने गृहमंत्री को चुनौती देते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया है। 
विज्ञापन
फूल सिंह बरैया ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही एक दूसरे नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने लगे हैं। अब कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया के बिगड़े बोल वायरल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की सभा में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर आपत्तिजनक बातें कही हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि दतिया जिले के भांडेर में मंडलम सेक्टर कांग्रेस की बैठक थी। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होने पहुंचे थे। भाषण के दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर आपत्तिजनक बयान दिया है। बरैया ने एक बार फिर गृहमंत्री को चुनौती देते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया है। भाषण देते हुए बरैया ने कहा कि मैं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनौती देता हूं कि अगर वह अपने बाप से पैदा है, उसकी रगों में उसका खून है तो आजा मैदान में और इस बार जीत कर दिखा दे। बरैया ने कहा कि पिछली बार गलती हो गई थी, हमें पता नहीं था कि पुलिसवाले बटन दबा देंगे। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी, बहुमत से बनेगी। दतिया में इसका हिसाब-किताब पूरा किया जाएगा।
 



इस संबोधन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कांग्रेस के पूर्व विधायक और अंचल के बड़े दलित नेता फूल सिंह बरैया ने यह बयान नरोत्तम मिश्रा के गृह नगर दतिया में ही दिया है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जब फूल सिंह बढ़िया ने बयान दिया तो उस दौरान कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया भी उनके पास बैठे हुए थे।उस दौरान अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान
बता दें इससे पहले भी दलित नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया का एक बयान काफी सुर्खियों में रहा। उस दौरान फूल सिंह बरैया ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 50 से अधिक सीटें आई तो भोपाल में राज भवन के सामने अपने हाथों से मुंह काला कर लेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें