फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:नरोत्तम बोले- कांग्रेस पोस्टर की डर्टी पॉलिटिक्स कर रही, फोन-पे कंपनी शिकायत करेगी तो कार्रवाई करेंगे

Thu, 29 Jun 2023 05:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। राहुल गांधी मध्यप्रदेश में कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कई जगह कांग्रेस नेता सीएम के पोस्टर लगाते पकड़े गए तो कई जगह सीसीटीवी में कैद हुए है। इसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पोस्टर लगाने की डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है। तस्वीरों में कांग्रेस के कार्यकर्ता पोस्टर लगाते दिख रही है। इस मामले में दो दिन पहले फोन पे के पोस्टर में उसे उसका लोगो हटाने के बयान के बाद अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में फोन पे कंपनी शिकायत करेगी तो कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। राहुल गांधी मध्यप्रदेश में कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी की गारंटी पर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी को लेकर बोले  जितने लोग गारंटी दे रहे उनमें से अधिकांश वारन्टी हैं, जमानत पर हैं या लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी चीन के माल की तरह गारंटी है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पीएम मोदी की गारंटी है। विपक्षी दलों की बैठक को लेकर मिश्रा ने कहा कि यह फुके हुए बल्बों की झालर हैं। इनके बार-बार बैठने से कुछ नहीं होगा।
   

कांग्रेस के समृद्धि कार्ड जारी करने पर नरोत्म मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के समृद्धि कार्ड को लेकर बोले पहले भी 2 लाख का कर्जा मार्फ, बेरोजगारी भत्ता , पेट्रोल के दाम करने की बात कही थी। एक बात भी उनकी पूरी नहीं हुई , काठ की हांडी बार-बार नहीं चलती। वहीं, खंडवा स्कूल में कुरान पढ़ाने के मामले पर कहा कि खंडवा स्कूल में कुरान पढ़ाने के मामले को लेकर बोले इस पर मैंने जानकारी बुलवाई है। 
विज्ञापन


इंदौर मामले में गृह मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि इंदौर में कुछ लोगों ने अपने घर के बाहर मकान बेचने के पर्चे लगाए हैं। गृह मंत्री ने गुंडों को चेताया हैं कि  "संभल जाओ, वरना संभाल दिए जाओगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें