फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ पर वीडी शर्मा का पलटवार, कहा- इमरजेंसी लगाकर लोगों की आवाज दबाने वाले नेता नहीं गुंडे थे

Mon, 22 May 2023 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि 84 के दंगों में आपकी क्या भूमिका रही। आयोग ने आपको सस्पेक्टेड माना है कि नहीं।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने कमलनाथ को निशाने पर लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में 1984 के दंगों पर सियासत गर्मा रही है। एक दिन पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की इस पर बयानबाजी सामने आ चुकी है। सोमवार को भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि 84 के दंगों में आपकी क्या भूमिका रही। आयोग ने आपको सस्पेक्टेड माना है कि नहीं। 
विज्ञापन


बता दें कि कटनी जिले में भाजपा पदाधिकारियों की जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे थे, जहां भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ कह रह थे कि वीडी शर्मा अपने काले कारनामे छिपाने के लिए आरोप लगा रहे हैं। कमलनाथ जी आप जिम्मेदार व्यक्ति हैं, प्रदेश के सीएम रहे हैं। मैं कमलनाथजी आपको और दिग्विजय सिंह दोनों को चैलेंज के साथ कहता हूं कि वीडी शर्मा को एक लाइन भी साबित कर दिए तो आमने सामने मैदान में बात होगी। कमलनाथजी आप बता दो कि  84 के दंगों में आपकी क्या भूमिका रही। आयोग ने आपको सस्पेक्टेड माना है कि नहीं। दीजिए जवाब। 

शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भी बंटाधार शब्द से संबोधित करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ ऐसे ही आरोप दिग्विजय सिंह ने दिया था, जिस पर मैंने मानहानि के केस पेश किया तो कोर्ट ने चालान पुटअप कर दिया है। जवाब देते नहीं बन रहा। मैं जब तक नहीं छोडूंगा जब तक जेल के सीखचों में नहीं पहुंच जाएंगे। कमलनाथ जी, मैं कुछ कहना नहीं चाहता, आप तो वो लोग हैं जिन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ मिलकर इमरजेंसी लगाकर लोगों की आवाज बंद करने का काम किया था। उस समय के लोग सज्जन कुमार जेल में बंद हैं, जगदीश टाइटन पर सीबीआई ने चार्जशीट पुटअप कर दिया। ये गुंडे थे ये नेता नहीं थे। कमलनाथ जी मैं कुछ कहना नहीं चाहता, आपके बारे में भी लोग परसेप्शन बनाने लगे हैं कि आप क्या थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें