फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सामूहिक कन्यादान विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन कांग्रेस MLA के साथ धरने पर बैठे, भ्रष्टाचार के आरोप

Mon, 22 May 2023 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

विधायक हर्ष यादव ने कहा कि हम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए यहां पर बैठे हैं। सरकारी कार्यक्रम का भगवाकरण किया गया है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष का आमंत्रण कार्ड में नाम नहीं है। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हर्ष के साथ धरने पर बैठे दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले के आदिवासी बहुल ब्लॉक केसली में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तहत आयोजित विवाह समारोह में हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के साथ विवाह करने आए दूल्हा-दुल्हन भी धरने पर बैठ गए। विधायक हर्ष यादव ने कन्यादान योजना में भ्रष्टाचार का आरोप जनपद पंचायत सीईओ और लिपिक पर लगाया है। इस दौरान विधायक हर्ष यादव के साथ समर्थकों ने धरने पर बैठकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह कराने पहुंचे 80 जोड़ों का विवाह पंजीयन अस्वीकृत किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने जनपद पंचायत केसली महिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का आमंत्रण कार्ड में नाम न छपवाने को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की। प्रशासनिक अधिकारियों के काफी मान-मनौवल के बाद भी विधायक दूल्हा-दुल्हन के साथ धरने पर डटे रहे।

विधायक हर्ष यादव का कहना है कि हम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए यहां पर बैठे हैं। सरकारी कार्यक्रम का भगवाकरण किया गया है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष का आमंत्रण कार्ड में नाम नहीं है। बीजेपी महिला शक्ति की बात करने का दावा करती है और नारी शक्ति का अपमान हो रहा है। गरीब जनता का क्या गुनाह है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें