फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र पंचायत चुनाव: तीन चरणों में होगा मतदान, 6 और 28 जनवरी और 16 फरवरी को होगा मतदान

Fri, 10 Dec 2021 11:44 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीख आ गई है। राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। तीन चरणों में वोटिंग होगी। इंदौर-भोपाल और ग्वालियर जैसे शहरों में एक चरण में चुनाव होंगे और पहले ही चरण में मतदान हो जाएगा। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कहा कि 6 जनवरी को पहले चरण, 28 जनवरी को दूसरे चरण और 16 फरवरी 2022 को तीसरे चरण का मतदान होगा। पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन 13 दिसंबर से शुरू होगा जबकि तीसरे चरण के लिए 30 दिसंबर से नामांकन जमा हो सकेंगे।  
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 9 जिलों में एक चरण में, 7 जिलों में दो चरणों में और 36 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में एक ही चरण में चुनाव होंगे और पहले चरण में मतदान होगा। प्रदेश में 3.92 करोड़ मतदाता है, जो पंचायत चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 4.25 लाख कर्मचारी यह चुनाव कराएंगे। जिले के हर ब्लॉक में दूसरे ब्लॉक के कर्मचारियों से चुनाव कराया जाएगा। जनपद व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होगा। 

इन पदों के लिए होंगे चुनाव 
52 जिलों में 859 जिला पंचायत सदस्य, 313 जनपदों के 6,727 जनपद पंचायत सदस्य, 22 हजार 581 सरपंच, 3 लाख 62 हजार 754 पंचों का चुनाव होगा। 114 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 के बाद पूरा होगा, इस वजह से उनके चुनाव बाद में किए जाएंगे। 
विज्ञापन


किस चरण में कहां चुनाव 
  • पहले चरण में 85 जनपद पंचायतों, 6,283 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 19,998 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
  • दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायतों, 8,015 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 24,840 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
  • तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों, 8,397 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे। इसके लिए 26,560 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

किस जिले में कितने चरण में मतदान
सिंह ने कहा कि इंदौर-भोपाल और ग्वालियर जैसे शहरी जिलों में पंचायतों का कवरेज अधिक नहीं है। ऐसे में इन जिलों में चुनाव के लिए अधिक समय नहीं लगेगा। नौ जिलों में एक चरण में मतदान होगा। 
  • एक चरण में मतदानः इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, अलीराजपुर, दतिया, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना और हरदा।
  • दो चरण में मतदान: जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, देवास, बुरहानपुर और श्योपुर।
  • तीन चरण में मतदान: राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, खरगौन, खंडवा, धार, झाबुआ, बडवानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर,  छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, रीवा, सीधी, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, शहडोल, भिंड, मुरैना, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़।

Koo App

राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह की प्रेस वार्ता      #JansamparkMP

View attached media content

- Jansampark MP (@JansamparkMP) 4 Dec 2021

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें