फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: कांग्रेस ने BJP के दावे पर उठाए सवाल, बोली- कांग्रेस समर्थित को बता रहे बीजेपी का

Wed, 27 Jul 2022 10:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम बुधवार को जारी हो गए। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के अधिक जगह जीतने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम बुधवार को जारी हो गए। बीजेपी ने 170 में 121 प्रत्याशी अपनी पार्टी के समर्थित बताए हैं। इस पर कांग्रेस ने सूची जारी कर कांग्रेस समर्थित को बीजेपी का बताने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के अधिक जगह जीतने का दावा कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के 121 प्रत्याशियों के जीतने के दावे पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने झूठ बोलने का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है कि मध्य प्रदेश की राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने सरेआम ना सिर्फ झूठ बोल रहे हैं बल्कि झूठी सूची भी जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सूची पर जब हमने सरसरी निगाह डाली तो उसमें स्पष्ट दिखाई दिया कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भाजपा अपना प्रत्याशी बना रही है।

उन्होंने बताया कि खनियाधाना जिला शिवपुरी से अनीता लोधी, मझौली जिला जबलपुर से विद्या दिनेश चौरसिया, मऊगंज जिला रीवा नीलम सिंह, नईगढ़ी जिला रीवा ममता कुंजबिहारी तिवारी, देवसर जिला सिंगरौली प्रणव पाठक, सुहावल जिला सतना राजेश कुमार रावत को बीजेपी अपना समर्थित बता रही है, जबकि ये सभी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि सतना में तो कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी के गले में कांग्रेस का पंजा वाला पटका पड़ा है। उसे भी वीडी शर्मा भाजपा का नेता बता रहे हैं। हमारी अब तक की गणना में 89 जनपद पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के समर्थक हैं। पूरी गणना आधिकारिक तौर पर होने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


बता दें दूसरी तरफ बीजेपी ने प्रथम चरण में 170 जनपद पंचायत में 121 बीजेपी, 43 कांग्रेस, 4 निर्दलीय और 2 गोंडवाना पार्टी के समर्थितों के अध्यक्ष बनने का दावा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें