फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला जज को मिला जहर की पुड़िया वाला लिफाफा, शख्स ने पत्र में दी धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

Wed, 10 Jan 2024 03:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिला न्यायालय की एक महिला मजिस्ट्रेट को डाक से जहर की पुड़िया वाला लिफाफा मिलने से न्यायालय में हड़कंप मच गया। लिफाफे में एक पत्र के साथ जहर की पुड़िया थी।
विज्ञापन
रतलाम जिला न्यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम के जिला कोर्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने रजिस्टर्ड डाक से महिला जज को संदिग्ध केमिकल भरा लिफाफा और पत्र भेज दिया। इसे खोलते ही जज को घबराहट होने लगी। लिफाफे में एक पत्र भी मिला, पत्र में लिखा है कि यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं जहरीली गोलिया खाकर मर जाऊंगा। जैसे ही यह डाक जिला कोर्ट में संबंधित जज तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


रतलाम जिला न्यायालय में मंगलवार सुबह लगभग 12 बजे न्यायाधीश मुग्धा कुमार की कोर्ट में पोस्टमैन लिफाफा लेकर पहुंचा। कोर्ट कर्मचारी ने लिफाफा लेकर जज को दिया। जज ने जैसे ही लिफाफा खोला, जज को बेचैनी और घबराहट होने लगी। मामले की सूचना जिला न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान को दी गई। वे अन्य न्यायाधीश के साथ न्यायाधीश मुग्धा कुमार की कोर्ट में पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन रोड पुलिस को भी बुलवाया गया। थाना प्रभारी भुवानी राम वर्मा ने कथित जहर की पुड़िया और पत्र जब्त कर इन्हें जांच के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की तो लिफाफा भेजने वाले की शिनाख्त दशरथ शर्मा निवासी रिंगनीया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला जज की कोर्ट में चल रहा केस
एएसपी राकेश खाका ने बताया कि लिफाफा जब्त कर लिया गया है। लिफाफे में जहरीला पदार्थ था या कुछ और केमिकल था, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, कोर्ट कर्मचारी की शिकायत पर स्टेशन रोड थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दशरथ शर्मा ने अक्तूबर 2023 में नामली थाने में अपने पिता, तीन भाई और उनकी पत्नियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


यह केस दिसंबर 2023 से न्यायाधीश मुग्धा कुमार की कोर्ट में विचाराधीन है और इस शख्स को आशंका है कि उसे संबंधित मामले में न्याय नहीं मिल रहा है। इससे व्यथित होकर इस शख्स ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें