फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मकान खुदाई में मिले ब्रिटिशकालीन सिक्के बेचने जा रहे दो लोग गिरफ्तार, दोनों के पास 30 सिक्के मिले

Fri, 21 Apr 2023 05:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दो दिन पहले दमोह के असाटी वार्ड में मकान के पिलर खुदाई के दौरान हल्ले अहिरवार नामक मजदूर को ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के मिले थे, जिसे उसने कोतवाली आकर पुलिस के सुपुर्द किया था। इनके अलावा 30 सिक्के और थे, जिन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दमोह में ब्रिटिशकालीन सिक्के बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में ब्रिटिशकालीन सिक्के बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, उनके कब्जे से 15-15 सिक्के बरामद किए गए हैं। ये वही सिक्के हैं जो दो दिन पूर्व कोतवाली थाना के असाटी वार्ड में जमीन में खुदाई के दौरान मिले थे। दरअसल जिस हल्ले अहिरवार ने 240 ब्रिटिश कालीन सिक्के पुलिस को सौंपे थे उसके अलावा उसके साथी के पास भी कुछ सिक्के थे जो एक युवक को बेचने जा रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुरुवार को जटाशंकर रानी अवंतीबाई पार्क के पास दो युवक जमीन से खुदाई के दौरान मिले सिक्के बेचने की फिराक में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो जटाशंकर कॉलोनी निवासी कुलदीप अहिरवार और सिविल वार्ड नंबर 4 निवासी हल्लू यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के पास से 15-15 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। 

कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि दो दिन पहले असाटी वार्ड में मकान के पिलर खुदाई के दौरान हल्ले अहिरवार नामक मजदूर को ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के मिले थे, जिसे उसने कोतवाली आकर पुलिस के सुपुर्द किया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर जांच की जा रही थी। पूछताछ के दौरान हल्ले ने बताया कि उसके साथ कुलदीप अहिरवार भी साथ था जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पास से 15 सिक्के बरामद किए गए और 15 सिक्के हल्लू यादव के पास भी मिले हैं। पुलिस ने सिक्कों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें