फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिकार का पीछा करते दो तेंदुए अचानक सैलानियों के सामने आए, सतपुड़ा के जंगल का मामला, वीडियो वायरल

Mon, 03 Jan 2022 12:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद

सार

सतपुड़ा के जंगलों में पिकनिक स्पॉट अनहोनी जा रहे टूरिस्टों की सांसें उस वक्त थम गईं, जब दो तेंदुए जंगल में शिकार का पीछा करते हुए अचानक सड़क पर आ गए। कुछ सैलानियों ने यह नजारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
 
विज्ञापन
Hoshangabad: सतपुड़ा के जंगलों में सैलानियों के सामने आ गया तेंदुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप कहीं घूम रहे हैं और अचानक से आपके सामने तेंदुआ आ जाए तो क्या होगा, सांसें अटक जाएंगी। कुछ ऐसा ही हुआ सतपुड़ा के जंगलों में घूम रहे सैलानियों के साथ। वाकया रविवार का बताया जा रहा है। दो तेंदुए अचानक से सैलानियों के सामने आ गए, लेकिन उन्होंने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। तेंदुए अपने शिकार की टोह में थे। कार में बैठे सैलानियों ने कैमरे में इस नजारे को कैद कर लिया।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमी पिपरिया निवासी गोपाल गांगुणा ने बताया कि नए साल पर पिपरिया मोहता प्लाट से टोली अनहोनी पिकनिक मनाने गई थी, उसी दौरान अनहोनी फॉरेस्ट नाके के पास दो तेंदुए शिकार के पीछे दौड़ते हुए नजर आए। चंद सेकंड बाद ही वे जंगल में ओझल हो गए। गौरतलब हो कि अनहोनी गांव जंगल में गर्म और ठंडे पानी के जलकुंड हैं, यह पिकनिक स्पॉट भी है। यहां अक्सर लोगों का आवागमन होता रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अनहोनी और फॉरेस्ट बैरियर के बीच और अनहोनी से मटकुली के बीच फॉरेस्ट को जंगल सफारी शुरू करना चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित जंगल सफारी कर सकें। हिंसक वन्यजीवों की गांव तक उपस्थिति खतरे का संकेत है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें