फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, सागर में भी एक की मौत

Sat, 20 May 2023 09:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/सागर

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दो हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं सागर में भी एक की मौत हो गई है। 
 
विज्ञापन
शहडोल में मर्डर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दो हादसों में दो की मौत हो गई। वहीं, सागर में भी एक बाइक सवार की मौत की सूचना है। तीनों ही मृतक बाइक पर सवार थे। 

विज्ञापन


राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में धतुरिया जोड़ पर बीती रात सड़क दुर्घटना हुई। अज्ञात पिकअप वाहन ने 22 साल के प्रेमसिंह पिता दरियाव सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। प्रेमसिंह को चोटें आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। ज़ीरापुर पुलिस के अनुसार अज्ञात पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304-ए आईपीसी और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दूसरा मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है। राजगढ़-ख़िलचीपुर रोड पर स्थित मिडवे ट्रीट होटल के पास बीती रात एक बजे के लगभग खिलचीपुर से राजगढ़ की तरफ आ रहा 20 वर्षीय बाइक सवार गोविंद पिता प्रेम सिंह राजगढ़ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा किया है। ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


सागर में कार और बाइक की भिड़ंत 
सागर में नेशनल हाईवे- 44 पर देवरी थाना ग्राम चीमाढाना के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बाइक चालक का नाम रूपसिंह पिता बाबूलाल गौड़, उम्र-40 वर्ष, ग्राम सेंदवारा बताया गया है। वह अपने भांजे राजेश पिता रामप्रसाद, 26 वर्ष, के साथ घर लौट रहा था। तभी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें