फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बालाघाट में कुएं में दो किसानों की मौत, मोटर सुधारने उतरे थे, जहरीली गैस ने ले ली जान

Mon, 10 Jul 2023 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट में जहरीली गैस से दो किसानों की मौत होने का मामला सामने आया है। पहले एक किसान पानी की मोटर सुधारने के लिए कुएं में उतरा, उसका दम घुटने लगा। मदद के लिए एक और किसान कुएं में गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कुएं में उतरे दो लोगों की मौत। (सांकेतिक चित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के लालबर्रा थानांतर्गत उदासीटोला ग्राम में कुएं में उतरे दो किसाने की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। दोनों किसान के खेत आपस में लगे हुए थे। पुलिस ने लाशों को बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


एसडीओपी बारासिवनी अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम उदासीटोला से एक किलोमीटर दूर रामलाल नागेश्वर (27) का खेत था। खेत में बने कुएं में सिंचाई के लिए मोटर लगी थी। किसान दोपहर लगभग दो बजे मोटर सुधारने के लिए कुएं में उतरा। इस दौरान उसका दम घुटने लगा तो उसने मदद के लिए गुहार लगाई। मदद की गुहार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहा 50 वर्षीय जीवनलाल भी कुएं में उतर गया। कुएं में गैस के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। जीवनलाल का जीजा भी खेत में काम कर रहा था। घटना की खबर उसने तत्काल लोगों तथा पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। शवों का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें