फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शराब पीकर स्कूल पहुंचे मास्टर जी, शख्स ने पूछा तो झूमकर बोले- ‘अरे मैं तो कभी कभी पीता हूं…रोज नहीं पीता

Mon, 08 Jul 2024 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

MP: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक सरकारी स्कूल में शराब पीकर शिक्षक के आने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने टीचर की पोल खोलने के लिए वीडियो बनाया और उससे पूछताछ की है। इस दौरान टीचर ने भी माना कि वह शराब पीकर आया है।

विज्ञापन
नशे में धुत शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र की बिंदुल ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक पाठशाला बिंदूल का यह मामला है। यहां पर एक टीचर शराब पीकर क्लास में पहुंच गए। इस पर ग्रामीणों ने अध्यापक का नशे में धुत्त होकर क्लास में पहुंचने का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


वीडिया में नजर आ रहा है कि टीचर रामप्रताप रावत से एक शख्स उससे पूछताछ कर रहा है। साथ ही वह शख्स  अनिता नाम की बच्ची से भी पूछता है कि क्या टीचर ने शराब पी है, जिसपर बच्ची ने कहा कि शिक्षक रोज ही शराब के नशे में आते हैं। साथ ही एक स्कूल की शिक्षिका ने यह भी बताया कि रामप्रताप रावत ऐसे ही रोज शराब के नशे में आते हैं।

इसके बाद शख्स ने जब टीचर से पूछा कि वह दारू पीकर आए तो उन्होंने हामी भरी और कहा कि वह रोज नहीं पीते हैं, कभी कभी पीते हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच कराकर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें