Bhopal: लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।
- फोटो : फाइल फोटो
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को शिक्षक दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम बड़ी गलती कर दी। विभाग के सर्कुलर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण को देश का पहला राष्ट्रपति बता दिया गया। यह सर्कुलर वायरल होने के बाद विभाग ने अपनी गलती सुधारी।
लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन 5 सिंतबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर आयोजित करने को लेकर जानकारी दी गई। इसमें प्रदेश में शिक्षकों के सम्मान में प्रदेश के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकंडरी समेत अन्य स्कूलों में 5 सितंबर 2022 शिक्षक दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया। सर्कुलर में लिखा गया कि कार्यक्रम में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रत्रा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाए। सर्कुलर सभी जिलों के डीईओ, सभी डीपीसी, सभी सहायक आयुक्त, बीईओ को जारी किया गया था। यह जारी होने के बाद वायरल हो गया। इसके बाद लोक शिक्षक संचालनालय की तरफ से संशोधित सर्कुलर जारी किया गया। बता दें देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।