फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल पहुंचे अभिनेता गोविंदा, मटकी फोड़ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार को भगत सिंह चौराहा करोंद में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अभिनेता गोविंदा शामिल होंगे। गोविंदा शुक्रवार को भोपाल पहुंच गए।
विज्ञापन
भोपाल पहुंचे अभिनेता गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार को भगत सिंह चौराहा करोंद में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अभिनेता गोविंदा शामिल होंगे। गोविंदा शुक्रवार को भोपाल पहुंच गए।
विज्ञापन

 
जन्माष्टमी के मौके पर जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसके तहत ही करोंद के भगत सिंह चौराहा पर शाम 7 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा शामिल होंगे। यह आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुमति पचौरी ने कहा कि लंबे समय से जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन का सिलसिला चल रहा है। इस बार भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा।
 
बता दें कोरोना के कारण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो रही थी। इस वर्ष कोरोना कंट्रोल में है। इस वजह से कई जगह श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा रविवार को जवाहर चौक पर भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें मटकी फोड़ने पर पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया है। यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह करा रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें