फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विश्व के "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम" अपग्रेड प्रोग्राम में पन्ना के मडला ग्राम को चुना गया

Tue, 28 Nov 2023 08:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्यप्रदेश पन्ना जिले के मडला गांव को संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के अपग्रेड प्रोग्राम के लिए लिए चुना है। 
विज्ञापन
मुख सचिव शिव शेखर शुक्ला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम रिकॉग्निशन अवार्ड ग्रहण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पन्ना के मंडला ग्राम को संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के अपग्रेड प्रोग्राम के लिए चुना गया। अपग्रेड प्रोग्राम के चुने जाने पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम रिकॉग्निशन अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी विद्यावती ने नई दिल्ली में राज्य पर्यटन सचिवों की बैठक में दिया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग भारत सरकार के अपर सचिव राकेश कुमार वर्मा एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बता देें कि विश्व के "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम" में पन्ना के मडला ग्राम को चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम" 2023 की सूचीं में प्रदेश के मडला गांव को स्थान मिला है। इस सूची में सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों और पाक परंपराओं को संरक्षित करने में अग्रणी ग्रामों को चुना गया हैं। मडला ग्राम को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' अपग्रेड प्रोग्राम" के हिस्से के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें