निर्माणाधीन पुलिया का स्लैब गिरा
- फोटो : अमर उजाला
सागर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे की निर्माणाधीन पुलिया का लोहे के सरियों का जाल गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत, जबकि चार मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, जरूवाखेड़ा-रेलवे स्टेशन से सागर तरफ 1,016 में तीसरी लाइन के लिए नव निर्माणाधीन पुलिया का कार्य चल रहा है। सागर बीना रेल मार्ग के बीच तीसरी लाइन के लिए बनाई जा रही अंडर पासिंग पुलिया का भारी भरकम लोहे की सरियों का जाल गिर गया।
इस घटना में पांच मजदूर नीचे दब गए, जिन्हें आनन-फानन में लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए सागर ले गए। जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार का इलाज जारी है। मौके पर जाल के नीचे भारी ब्लड के निशान मिले हैं।