फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केंद्रीय रेल बजट में रतलाम के लिए हुई अमृत वर्षा, कई परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत

Fri, 03 Feb 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए केंद्रीय रेल बजट में रतलाम जिले के लिए अमृत वर्षा हुई है। जिले में कई परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
 
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विन वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान केंद्रीय रेल बजट में इस बार रतलाम रेल मंडल पर अमृत वर्षा हुई है। इस बार बजट में रतलाम रेल मंडल को 2,281 करोड़ों रुपये मिले हैं, जिसमें सर्वाधिक रुपये नई रेल लाइनों के लिए स्वीकृत हुए हैं।

विज्ञापन


बजट में दाहोद-धार-इंदौर रेल लाइन के लिए 440 करोड़, छोटा उदयपुर-धार रेल लाइन के लिए 355 करोड़, महू-खंडवा-आकोला रेल लाइन के लिए 700 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मिली है। इसके साथ ही इंदौर-उज्जैन-देवास रेल लाइन के लिए 85 करोड़, वहीं नीमच-रतलाम के लिए 400 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए हैं।

बजट में उन योजनाओं को प्राथमिकता में लिया गया है, जो बीते लंबे समय से लंबित चल रही हैं। इसमें इंदौर-अकोला, इंदौर-दाहोद और धार छोटा उदयपुर जैसी योजनाएं शामिल हैं।  रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने शुक्रवार को देश के प्रमुख रेल मंडलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


रेल बजट में रतलाम रेल मंडल के 16 स्टेशनों को अमृत योजना में लिया गया है, जिसके तहत इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। यह पहला मौका है, जब रेल बजट में एक साथ मंडल के लिए इतनी राशि आवंटित की गई है।

रतलाम रेल मंडल में किस कार्य के लिए कितनी राशि...

  • बजट में रतलाम रेल मंडल को मिले 2,281 करोड़
  • नई रेल लाइन के लिए सबसे ज्यादा धनराशि दी गई
  • दाहोद, धार और इंदौर नई रेल लाइन के लिए 440 करोड़
  • छोटा उदयपुर और धार रेल लाइन के लिए 355 करोड़
  • नीमच और बड़ी सादड़ी रेल लाइन के लिए 150 करोड़
  • रतलाम, महू, खंडवा और अकोला रेल लाइन के लिए 700 करोड़
  • नीमच और चित्तौड़गढ़ रेल लाइन के लिए 50 करोड़
  • इंदौर, उज्जैन और देवास रेल लाइन के लिए 185 करोड़
  • नीमच और रतलाम रेल लाइन के लिए 400 करोड़
  • उज्जैन रेलवे स्टेशन को महाकाल लोक की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें