फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ढाबे में विधायक पाठक ने बनाई चाय, प्रदेशाध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने ली चुस्की, जानें पूरा मामला

Sun, 28 Jan 2024 11:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

लोकसभा चुनाव की तैयारिया शुरू हो गई हैं। इसके लिए पार्टियों के नेता भी जगह-जगह बैठक के लिए निकले हुए हैं। इसी यात्रा के दौरान कटनी और पन्ना जिले के बॉर्डर में बने एक ढाबे में भाजपा नेताओं की एक अजब-गजब तस्वीर देखने को मिली।
विज्ञापन
ढाबे में चाय बनाते विधायक संजय पाठक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनाव होने को है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के बीच एक वीडियो समाने आया है, जिसमें विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य नेताओं के लिए चाय बनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन




दरअसल पूरा वीडियो कटनी जिले के खड़ौला ग्राम का है। यहां भाजपा नेताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी और पन्ना जिले के बॉर्डर में बने एक ढाबे में चाय की चुस्की लेकर अपनी थकान मिटाने के लिए रुके थे। तभी पूर्वमंत्री और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक खुद ढाबे के अंदर पहुंच गए। उन्होंने वहां वो अपने चुलबुले अंदाज में सभी के लिए चाय बनाने लगे। 

ये नजारा देख खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित सभी नेता आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो देखा जा सकता है किस तरह विधायक संजय पाठक चाय बनाकर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे सहित अन्य लोगों को चाय की चुस्की दिलाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें खजुराहो सांसद वीडी शर्मा अपने संगठनात्मक प्रवास के लिए पन्ना जिले जा रहे थे। इसी दौरान कटनी जिले के जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता कटनी जिले के अंतिम ग्राम खड़ौला में बने ढाबे में रुककर चाय पीते-पीते शहर से जुड़े विकास के मुद्दों पर चर्चा के करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें