फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandhurna: परीक्षा देने जा रही महिला आरक्षक की सड़क हादसे में मौत; कार में टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

Sun, 28 Jan 2024 10:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुरना

सार

बडचिचोली चौकी में महिला आरक्षक के पद पर स्थित सीमा मरकाम की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। आरक्षक सीमा परीक्षा देने बैतूल जा रही थी।
विज्ञापन
सीमा मरकाम का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुरना जिले के बडचिचोली चौकी में महिला आरक्षक के पद पर स्थित सीमा मरकाम की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बडचिचोली चौकी से छुट्टी लेकर परीक्षा देने बैतूल जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला आरक्षक सीमा मरकाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से अज्ञात डंपर चालक फरार है।

विज्ञापन


बडचिचोली चौकी में पदस्थ महिला आरक्षक सीमा मरकाम का विवाह मई में दिल्ली में आर्मी मे पदस्थ झबलु धुर्वे से हुआ था। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा दिया गया है।

झारकुंड में अंत्येष्टि की गई 
बडचिचोली चौकी में पदस्थ महिला आरक्षक सीमा मरकाम की दुर्घटना में मौत होने पर बडचिचोली में गम का माहौल है। बताया जा रहा है कि सीमा मरकाम मृदुभाषी तथा सरल स्वभाव की महिला आरक्षक थी। मौत की खबर ग्राम वासियों को लगने पर बडचिचोली वासी भी गम के माहौल में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें